Maharashtra: महाराष्ट्र ने दोहराया हरियाणा का घटनाक्रम, 1982 में कांग्रेस भी कर चुकी है ऐसा

Maharashtra News Live: महाराष्ट्र में राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा मोड़ आ गया। अब तक शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद में लगे थे, तभी भाजपा ने शरद पवार के भतीजे अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। शनिवार सुबह 8 बजे ही राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब देवेंद्र फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना है। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। राज्य से जुड़े पल-पल के राजनीतिक घटनाक्रम को जानें
देवेंद्र फडणवीस मुंबई में भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन हैं। फडणवीस ने आज ही सीएम पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा हम प्रदेश में मजबूत और स्थाई सरकार देंगे जो 5 साल तक चलेगी।